गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर फिर सील

फीचर्डगाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर फिर सील

Date:


गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर फिर सील

  • सिर्फ पास वाले लोग ही आ जा सकेंगे
  • नोएडा बॉर्डर पहले ही सील किया जा चुका है

कोरोना वायरस के मामले गाजियाबाद में लगातार बढ़ रहे है. गाजियाबाद प्रशासन ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है. गाजियाबाद के डीएम ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील करने को कहा है. डीएम के अनुसार, गाजियाबाद में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के केस को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.हालांकि, इस दौरान उन लोगों को एंट्री की इजाजत मिलेगी जिनके पास पास होगा. इसके अलावा जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी गाजियाबाद में एंट्री दी जाएगी.गाजियाबाद से पहले नोएडा ने भी दिल्ली से जुड़े बॉर्डर को बंद ही रहने का आदेश दिया था. दिल्ली की ओर से भले ही बॉर्डर खोल दिए गए हैं, लेकिन नोएडा ने अपने बॉर्डर नहीं खोले हैं.

हॉटस्पॉट वालों पर बैन
डीएम ने कहा कि दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाके से गाजियाबाद आने वालों को किसी भी तरह प्रवेश नहीं दिया जाएगा, भले ही उनके पास प्रवेश के लिए अनुमति ही क्यों न हो. वहीं गाजियाबाद के हॉटस्पॉट इलाकों के लोगों को भी बाहर जाना पूर्ण प्रतिबंध है.

इन्हें मिलेगी छूट

  • डॉक्टर, पैरामेडिकल कर्मी, पुलिस, बैंक कर्मियों के लिए किसी पास की आवश्यकता नहीं होगी। इनका परिचय पत्र यातायात के लिए पर्याप्त होगा और उन्हें मान्यता प्राप्त होगी
  • भारी वाहन, ट्रकों से माल ढुलाई करने वाले वाहनों, बैंकिंग सेवाओं से जुड़े आवश्यक वाहनों और आवश्यक वस्तुओं एवं दवाइयों से जुड़े वाहनों को बिना किसी पास के गाजियाबाद की सीमा से बिना किसी पूछताछ के निकलने की अनुमति रहेगी.
  • एंबुलेंस बिना किसी रोक-टोक के आवागमन सुनिश्चित करेगी
  • भारत सरकार में कार्य करने वाले उप सचिव और उसके ऊपर के अधिकारी जो गाजियाबाद से दिल्ली जाते हैं, उन्हें केवल अपना परिचय पत्र दिखाना होगा.उसे मान्यता प्राप्त करते हुए आवागमन में छूट रहेगी.
    मीडिया कर्मियों को केवल अपना अधिकृत परिचय पत्र दिखाना होगा.
    -विशेष परिस्थितियों में अगर कोई पास केंद्र या दिल्ली सरकार के किसी भी सक्षम स्तर से जारी किया जाता है तो जा सकेंगे
  • सीमा में प्रवेश और निकासी सिर्फ सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ही हो सकेगी
  • हालांकि अलग-अलग शिफ्टों में काम करने वाले आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मियों को इससे छूट रहेगी.
  • दिल्ली के विभिन्न न्यायालयों में जाने वाले अधिवक्ताओं को परिचय पत्र दिखाने पर आने-जाने दिया जाएगा
  • आवश्यक कार्य से दिल्ली आवागमन हेतु http://164.100.68.164/upepass2/ लिंक पर गुणावगुण के आधार पर ई-पास प्रदान करने की व्यवस्था जारी रहेगी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...