न्यूजीलैंड का है यह सबसे बड़ा मीडिया हाउस है
कोरोना आउटब्रेक से दुनिया का कोई भी देश अछूता नहीं रहा है. मीडिया संस्थान पर भी इसका असर दिखना शुरू हो गया है. कोरोना काल में बहुत बड़े खतरे को मोल लेकर लोगों तक खबरें मीडिया संस्थान पहुंचा रहे हैं. अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. न्यूजीलैंड के सबसे बड़े मीडिया घरानों में से एक को उसके मालिकों ने सिर्फ 1 डॉलर में बेच दिया है. यह डील इस मीडिया हाउस के ओनर्स ने अपने सीईओ के साथ की है.ओनर्स ने मंडे को बताया कि उन्होंने अपने मीडिया हाउस को महज एक डॉलर में बेचने का फैसला कर लिया है.गौरतलब है कि इससे पहले प्रतिद्वंद्वी मीडिया कंपनी एनजेडएमई स्टफ को खरीदना चाहती थी.
स्टफ की न्यूजीलैंड में धाक
स्टफ नाम से निकलने वाले न्यूजपेपर को न्यूजीलैंड के प्रमुख अखबारों में स्थान रखता है. स्टफ न्यूजीलैंड के कई और दैनिक समाचार पत्रों की प्रिंटिंग भी करता है. और स्टफ नाम से इसकी वेबसाइट भी है जो न्यूजीलैंड के साथ दुनियायभर में काफी लोकप्रिय है.मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इस संस्थान 400 जर्नलिस्ट सहित लगभग 900 कर्मचारी काम करते हैं. ऑस्ट्रेलिया के नाइन एंटरटेनमेंट के स्वामित्व वाला ‘स्टफ’ महामारी के पहले से ही फाइनेंशियल प्रॉब्लम से कोरोना वायरस के आने से बाद से और जूझ रहा है.
इसी महीने पूरी होगी डील
ऑस्ट्रेलियाई शेयर मार्केट को दिए एक बयान में कंपनी की ओर से कहा गया कि ‘स्टफ’ को सीईओ सिनैड बाउचर को बेचा जाएगा और यह पूरी कार्रवाई महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी. नाइन के सीईओ ह्यूग मार्क्स ने कहा, हम मानते हैं कि स्टफ के लिए स्थानीय स्वामित्व होना महत्वपूर्ण है और हमारा मानना है कि न्यूजीलैंड में कंपटीशन और कस्टमर्स के हिसाब से यह सबसे सही होगा.

