Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन झमाझम बारिश के आसार, बढ़ते तापमान से मिलेगी मुक्ति

न्यूज़Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन झमाझम बारिश के आसार, बढ़ते तापमान...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी लोगों को बारिश की बेरुखी का अहसास दिला रही है। लगातार बढ़ रहे  पारा से प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक के लोगों का पसीने छुटा रहा है।
लेकिन अब आने वाले दो दिन में लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दो दिन यानी आज  बुधवार और गुरुवार कहीं पर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस बारिश से  तापमान में जहाँ कमी आएगी वहीं गर्मी से भी राहत मिलेगी ।

Read also:  पशु प्रेमियों और धामी सरकार से ‘हाथी मोती’ और ‘हथिनी रानी’ ने लगाई गुहार

पिछले करीब डेढ़ महीने से प्रदेश में लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। शुष्क मौसम के चलते पारे में वृद्धि होने से गर्मी का प्रकोप बना  है। अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस  अधिक तक चला गया है।

देहरादून सहित अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में तापमान 38 डिग्री के करीब बना है। हालांकि, अब बारिश के आसार बने हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी क्षेत्र के मौसम में परिवर्तन की आशंका है।

बुधवार और गुरुवार को जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ शामिल हैं। बाकी कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...