Honor killing: भाई ने सगी बहन को कुल्हाड़ी से काटा

न्यूज़Honor killing: भाई ने सगी बहन को कुल्हाड़ी से काटा

Date:

मुरादाबाद। जिले में इज्जत की खातिर सगे भाई ने अपनी सगी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला। बहन की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर भाई बहन के शव के पास ही बैठा रहा। मामला  जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव रानीनागल का है। जहां किशोरी सुबह-सुबह ही अपने प्रेमी के घर पहुँचकर शादी की जिद करने लगी। इस पर प्रेमी के पिता ने किशोरी के घर वालों को  बुला लिया। किशोरी के पिता मौके पर पहुंचे तो बेटी की हरकत देख गुस्से में आ गया। पिता ने तुरंत अपने बेटे को उसको रास्ते से हटाने के लिए कहा । पिता की बात सुनकर भाई कुल्हाड़ी लेकर आया और किशोरी बहन के सिर और गर्दन पर कई वार किये। इससे किशोरी की मौके पर मौत हो गई। बुधवार की सुबह हुई हत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

Read also: UP News: बेटे ने ईंट से कुचलकर कर दिया मां का कत्ल, सामने आई ये खौफनाक वजह

रानीनागल की रहने वाली  किशोरी नीलम पुत्री सुभाष कश्यप का गांव के युवक मोहित  से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की भनक परिवार वालों को लगी तो उन्होंने किशोरी नीलम पर बंदिशें लगा दीं। इस बीच आज बुधवार सुबह साढ़े छह बजे किशोरी नीलम अपने प्रेमी मोहित के घर पहुंची और शादी के लिए कहने लगी। मोहित के परिजनों ने उसे काफी समझाया। लेकिन, वह नहीं मानी और शादी की जिद करती रही। इस पर मोहित के पिता ने किशोरी नीलम के पिता सुभाष को घर बुला लिया।

Read also: Murder in Meerut: MIT College में BTech के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, पांच छात्र गिरफ्तार

सुभाष अपने बेटे मोहित कश्यप और अन्य लोगों के साथ मोहित  के घर पहुंचे। उन्होंने बेटी को समझाने का प्रयास किया फिर भी वो नहीं मानी। गुस्से में आए सुभाष ने बेटे मोहित कश्यप को बहन को खत्म करने के लिए कह दिया। इस पर मोहित ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर बहन नीलम के सिर और गर्दन पर कई वार किये। नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतका नीलम के पिता सुभाष और प्रेमी मोहित के पिता वीरभान को हिरासत में ले लिया । दोनों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related