CM Yogi In Bijnor: मुख्यमंत्री योगी आज विदुर की धरती में करेंगे जनसभा को संबोधित, अधिकारी मुस्तैद तैयारी पूरी

उत्तर प्रदेशCM Yogi In Bijnor: मुख्यमंत्री योगी आज विदुर की धरती में करेंगे...

Date:

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विदुर की धरती बिजनौर के आगमन पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिनों तक चलने वाले दौरे को लेकर अधिकारियों ने पहले से डेरा डाल लिया है। एडीजी और डीआईजी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। शहर और मालन नदी के तट तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं अधिकारी और कर्मचारी अपनी अपनी डयूटी पर पूरी तरह से मुस्तैद हैं। शुक्रवार को सुबह से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह पुलिस लाइन पहुंच गए हैं। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और एएसपी देहात रामअर्ज भी साथ हैं। अधिकारियों ने आज सुबह पुलिस लाइन से लेकर मालन के तट तक किए गए इंतजामों को पूरी तरह से जांचा और परखा।

Read also: Big Breaking: अमित शाह के पास गया गौ तस्करी का पैसा, TMC का आरोप

शुक्रवार की दोपहर एडीजी राजकुमार और डीआईजी शलभ माथुर भी बिजनौर पहुंचे थे। जिन्होंने पुरानी पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट के अलावा नई पुलिस लाइन और जनसभास्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारी मालन के तट पहुंचे। जिन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा इंतजामों पर मंथन किया। हेलीपैड सुरक्षा व्यवस्था का एडीजी और डीआईजी ने जायजा लिया।जनसभा स्थल पर डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन, एएसपी देहात रामअर्ज ने दूसरे जिलों से आई पुलिस  फोर्स को ब्रीफ किया। सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी में लापरवाही ना हो इसको लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए। नई पुलिस लाइन के मैदान में सीएम योगी जनसभा करेंगे। जनसभा स्थल के पास हेलीपैड बनाया है। वहीं एक हेलीपैड निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज स्वाहेड़ी में बनाया है। हालांकि पुरानी पुलिस लाइन में एक हेलीपैड पहले से बना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...