Weather Update: भादो के महीने में जेठ जैसी गर्मी से लोग परेशान, सूरज दिखा रहा तेवर

उत्तर प्रदेशWeather Update: भादो के महीने में जेठ जैसी गर्मी से लोग परेशान,...

Date:

पश्चिमी उप्र इन दिनों सितंबर के महीने में भी गमÊ का सितम जारी है। मौसम विभाग के सभी अनुमान बारिश के लिए धराशाही हो रहे हैं। मौसम विभाग बारिश का अनुमान लगाता है लेकिन उसके अनुमान के उलट तेज गर्मी और तापमान में वृद्धि शुरू हो जाती है। अब मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे। आज शनिवार को मेरठ और आसपास के इलाकों में तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन दिन से यानी गुरुवार से तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हो रही है। इसी के साथ दोपहर में तापमान में वृद्धि हो रही है। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री तक पहुंच रहा है। 

Read also: Bomb Threat: हीथ्रो हवाई अडडे पर लावारिस बैग में बम की सूचना से हड़कंप, टर्मिनल को कराया खाली

बता दें कि भादो माह में जेठ वाली पड़ रही है। शुक्रवार के बाद आज शनिवार को तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। इस बार सावन में कम बारिश हुई थी। हालांकि इन दिनों आसमान पर बादल तो हैं लेकिन बूंदाबांदी नहीं हो रही है। मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। आद्र्रता अधिकतम प्रतिशत 78 न्यूनतम प्रतिशत 61 दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रहा। आद्र्रता अधिकतम प्रतिशत 79 न्यूनतम प्रतिशत 64 दर्ज की गई।  मेरठ में गत सप्ताह तापमान की बात करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा था। आद्र्रता अधिकतम 73 फीसद और न्यूनतम 54 फीसद दर्ज की गई।  इसके पहले मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार के बाद रविवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होने का अनुमान लगाया गया है। आसमान पर तेज चमकते सूरज के कारण लोग उमस से काफी परेशान रहे थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...