दिल्ली में डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी

फीचर्डदिल्ली में डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी

Date:


दिल्ली में डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी

3 महीने से नहीं मिली सैलरी, अमित शाह के पास पहुंचा मामला

नई दिल्ली: दिल्ली के कस्तूरबा अस्पताल और हिंदू राव अस्पताल में पिछले तीन महीने से डॉक्टरों को सैलरी नहीं मिली है। जिसको लेकर डॉक्टरों ने हड़ताल और इस्तीफे की धमकी दी है। इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर शिकायत की है।

गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग
दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कस्तूरबा अस्पताल और हिंदू राव अस्पताल सहित उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के रेजिडेंट डॉक्टरों के वेतन का भुगतान नहीं होने के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की है। एनडीएमसी के 450 बिस्तर वाले कस्तूरबा अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार (10 जून) को अधिकारियों द्वारा तीन महीने का वेतन जारी न करने पर सामूहिक इस्तीफे की धमकी दी है।

तीन महीनों से नहीं मिला वेतन
अमित शाह को लिखे पत्र में डीएमए ने कहा, डीएमए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कस्तूरबा अस्पताल, हिंदू राव अस्पताल और अन्य अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के रेजिडेंट डॉक्टरों के वेतन का भुगतान नहीं करने के मुद्दे को लेकर बहुत ही चिंतित है, जो पिछले तीन महीनों से कोविड-19 महामारी के इस अत्यधिक तनावपूर्ण समय में नि:स्वार्थ भाव और अथक रूप से काम कर रहे हैं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...