Corona: दिल्ली में मिला Omicron का एक और नया वैरिएंट, वैज्ञानिकों ने शुरू की जांच

न्यूज़Corona: दिल्ली में मिला Omicron का एक और नया वैरिएंट, वैज्ञानिकों ने...

Date:

नई दिल्ली। कोरोना की चौथी लहर की तरफ बढ़ रहे देश में अब दूसरी और तीसरी लहर में कहर बरपाने वाला ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट राजधानी दिल्ली में पाया गया है। राज्यों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अब तक ओमिक्रॉन के नए आठ वैरिएंट के बारे में पता चला है। इन सभी की जांच नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल यानी एनसीडीसी वैज्ञानिकों ने शुरू कर दी है। 

Read also: महामारी के बावजूद हिमाचल के राजस्व संग्रह में 19 प्रतिशत की वृद्धि

मिली जानकारी के अनुसार ओमिक्रान का यह नया वैरिएंट हाल ही में विदेश यात्रा से दिल्ली लौटे एक व्यक्ति में मिला है। जो कि कोरोना संक्रमित है। इस नए वैरिएंट की आनुवांशिक संरचना अन्य दूसरे ओमिक्रान वैरिएंट से बिल्कुल भिन्न है। इस कारण दिल्ली में इसके सेंपल की जांच को इन्साकॉग ओर नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल को भेजा गया है। 

इस नए वैरिएंट की पुष्टि इन्साकॉग के वैज्ञानिकों ने की है। जिसमें उन्होंने बताया कि कोरोना ओमिक्रान वायरस का यह नया वैरिएंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी आनुवांशिक संरचना के साथ मिलान करने पर यह बीए.2.12.1 म्यूटेशन जैसा ही पाया गया है। जो कि खतरनाक बताया जा रहा है। लेकिन यह लोगों के स्वास्थ्य पर कितना प्रभावकारी होगा इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। वैज्ञानिकों ने चिकित्सकों केा इसकी गाइडलाइन भी भेजी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related