Political News: मंत्री परिषद की बैठक् में BJP पदाधिकारियों की मौजूदगी पर Congress ने दागे सवाल

न्यूज़Political News: मंत्री परिषद की बैठक् में BJP पदाधिकारियों की मौजूदगी पर...

Date:

देहरादून। मंत्री परिषद की बैठक में भाजपा(BJP) पदाधिकारियों और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोश की उपस्थिति को लेकर कांग्रेस(Congress) ने सवाल दागे हैं। इस बारे में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कैबिनेट मंत्री डाक्‍टर धन सिंह रावत की पोस्ट का जिक्र करते हुए सवाल उठाए हैं। यशपाल ​आर्य का कहना है कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में मंत्री परिषद की बैठक का क्या मतलब है। इस बारे में मुख्यमंत्री स्थिति को स्पष्ट करें। यह मंत्रिपरिषद बैठक की मर्यादा का उल्लंघन है।  

Read also: क्या सियासी रंग दिखाएगी शिवपाल-आज़म की जुगलबंदी?

यशपाल आर्य ने कहा कि अब वह समय आ गया है जो भाजपा करे वो ही संविधान है। बाकी कोई दूसरा करे तो संविधान का उल्लंघन है। यशपाल आर्य के कहा कि भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली। फिर ये कहां से मंत्रीपरिषद बैठक का हिस्‍सा हो गए। उन्होंने कहा कि मंत्रीपरिषद की बैठक का प्रदेश कार्यालय में क्या मतलब है। यह देश के संविधान के अनुच्छेद 163 , 164 का उल्लंधन है। इस अनुच्छेद में लिखा है कि राज्‍य सरकार के मंत्रीपरिषद की बैठक में पार्टी का कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता शामिल नहीं होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related