खौफ: Bulldozer लेकर निकले CO लौटे खाली हाथ, दे दिया Ultimatum

न्यूज़खौफ: Bulldozer लेकर निकले CO लौटे खाली हाथ, दे दिया Ultimatum

Date:

फतेहपुर। अपराधियों को जेल भेजने के लिए फतेहपुर तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। तभी तो  महिला अपराध, गौकशी, गैंगेस्टर एक्ट आदि मामलों में फरार चल रहे आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए बुलडोजर का सहारा लिया गया। कहीं पर आरोपी के परिजन मिले तो कहीं वह भी फरार रहे। सीओ संजय सिंह ने कहा, जल्द से जल्द अपना आत्मसमर्पण कर दे या कोर्ट में हाजिर हो जाये। नहीं तो बुलडोजर स्टार्ट हो जाएगा।

खागा कोतवाली के अमांव गांव और बहलोलपुर ऐलई में आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए सीओ संजय सिंह ने नायाब तरीका निकाला। वह सबसे पहले अमाव गांव पहुंचे। गांव में भारी भरकम पुलिस फोर्स और साथ में चल रहे बुलडोजर को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। यहाँ पर गैगेस्ट मामले में फरार चल रहे कौशर और सुल्तान के घर में दबिस दी लेकिन आरोपित नहीं मिले। इसके बाद सीओ जेसीबी एवं पुलिस बल के साथ किशुनपुर थाने के एक गांव पहुँचे। यहां पर दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी अंकित त्रिपाठी भी नहीं मिला।

Also read: माफिया जमीन कब्जायेगा तो बुलडोजर चलेगा

आरोपी पर किशोरी को अगवा कर मतांतरण कराने के आरोप है। मौके पर एक भी शातिर के न मिलने पर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने परिजनों को दो टूक कह गए। यदि सोमवार तक आरोपी को कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करते तो घर ध्वस्त कर दिया जायगा। हालांकि बहलोल पुर गांव में आरोपी के घर कोई नहीं था नोटिस चस्पा कर दी गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी खागा, प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर घोष, प्रभारी निरीक्षक खागा, थानाध्यक्ष किशनपुर और खागा सर्किल क्षेत्र चौकियों के प्रभारी मय  पुलिस बल मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...