Bihar News: गजब! जिस पत्नी की हत्या के मामले में पति काट रहा जेल वो जालंधर में प्रेमी संग उड़ाती​ मिली गुलछर्रे

न्यूज़Bihar News: गजब! जिस पत्नी की हत्या के मामले में पति काट...

Date:

नई दिल्ली। देश के बिहार प्रदेश के मोतिहारी जिले में गजब का मामला सामने आया है। जिसे जानकार पुलिस के अलावा अदालत का जज भी हैरान हो गया। जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल काट रहा है। वह महिला अपने प्रेमी के साथ पंजाब के जालंधर में प्रेमी के साथ गुलछर्रे उड़ाती हुई मिली। इस शादीशुदा महिला पर प्रेमी के इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह उससे मिलने के लिए बिहार के मोतीहारी से जालंधर पहुंच गई।

मोतीहारी से पत्नी गायब हुई तो उसके परिजनों ने उसको दहेज हत्या के आरोप में फंसाकर जेल भिजवा दिया। यह रोचक मामला थाना केसरिया व थाना मुफ्फसिल से जुड़ा है। मृत मानी गई जिंदा पकड़ी युवती का मूल निवास थाना मुफ्फसिल है। जबकि उसकी ससुराल थाना केसरिया क्षेत्र में है।

Also read: कर्ज में डूबे यूपी के किसान ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

प्रेमी के साथ बरामद हुई मृत युवती के पिता लक्ष्मीपुर भटवलिया निवासी ने केसरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को गंयानती देवी उसके पति दिनेश राम ने हत्या कर लाश को फेंक दिया है। युवती के पिता योगेंद्र के बयान पर पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पत्नी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने और शव को जला देने के आरोप में उसको जेल भेज दिया। अब मृत महिला जालंधर से बरामद हो गई है। जो कि अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। केसरिया पुलिस बरामद महिला को थाने ले आई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related