कुलगाम में सुरक्षा बलों ने ढेर किये तीन आतंकी

फीचर्डकुलगाम में सुरक्षा बलों ने ढेर किये तीन आतंकी

Date:


कुलगाम में सुरक्षा बलों ने ढेर किये तीन आतंकी

नई दिल्ली: कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के नागनाद चिम्‍मेर इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. इस ऑपरेशन में तीन जवान भी घायल हुए हैं. तीनों जवान गंभीर रूप से जख्‍मी हुए हैं. उनका इलाज किया जा रहा है. कुलगाम में सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के खिलाफ अभियान आज (17 जुलाई) सुबह उस समय शुरू हो गया, जब सुरक्षाबलों को आतंकियों को मौजूदगी की खबर मिली. सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया.

सरेंडर का दिया था मौक़ा
पहले आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया. सुरक्षाबलों की चेतावनी के बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग होने लगी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. इस अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराया गया.

जैश से है सम्बन्ध
बताया जा रहा है कि मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हैं. एक आतंकी पाकिस्तान का और दो स्थानीय बताए जा रहे हैं. पुलिस को तलाशी के दौरान उनके पास से रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है. बताया जा रहा है कि इस विस्फोटक सामान के जरिए आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...