तिरुपति बाला जी मंदिर के 14 पुजारी समेत 140 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

फीचर्डतिरुपति बाला जी मंदिर के 14 पुजारी समेत 140 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Date:


तिरुपति बाला जी मंदिर के 14 पुजारी समेत 140 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

मंदिर को बंद रखने की आई नौबत
हालांकि, ट्रस्ट अभी ऐसा करने को तैयार नहीं है

देश में कोविड-19 की रफ्तार बढ़ती जा रही है. ताजा मामला दुनियाभर में फेमस आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर का है. 14 अर्चक यानी पुजारी समेत 140 लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. केस बढ़ने के बाद अब मंदिर में कुछ दिन के लिए दर्शन बंद करने के लिए कर्मचारी संगठन और राजनीतिक दल दबाव बना रहे हैं. हालांकि, ट्रस्ट फिलहाल ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है.

8 जून से खोला गया मंदिर
8 जून को अनलॉक-1 के तहत मंदिर खोला गया था. 11 जून से यह आम लोगों के लिए खोल दिया गया था.इसके 2 दिन बाद ही 13 जून से मंदिर के स्टाफ में कोरोना के केस आने लगे थे.यहां करीब 6 हजार से शुरू हुई श्रद्धालुओं की संख्या 15 हजार तक गई, लेकिन मंदिर में कोरोना का असर देखते हुए अब भीड़ कम हो रही है.अभी रोज 8 से 9 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं.

उठी मांग स्थिति बिगड़े उससे पहले बंद हो कपाट
मंदिर में संक्रमण बढ़ने के बाद अब यहां दर्शन बंद करने की मांग उठ रही है.कर्मचारी संगठनों ने भी ट्रस्ट से मांग की है कि मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया जाए, ताकि बाकी कर्मचारियों और पुजारियों में कोरोना फैलने से रोका जा सके. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी आंध्र सरकार से मांग की है कि स्थिति को बिगड़ने से पहले जरूरी कदम उठाने चाहिए.ट्रस्ट के अध्यक्ष वाईवी सुब्बारेड्डी का कहना है कि मंदिर में स्थिति अभी नियंत्रण में है, इसलिए मंदिर फिर से बंद करने का कोई मतलब नहीं है. जो कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं, उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related