मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का निधन

फीचर्डमध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का निधन

Date:


मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का निधन

भाजपा के कद्दावर ने ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के गवर्नर व भाजपा के लोकप्रिय नेता लालजी टंडन का 85 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली ।लालजी टंडन के निधन की पुष्टि उनके बेटे मंत्री आशुतोष टंडन ने की हैं उन्होंने ट्वीट करके कहा कि बाबूजी नहीं रहे।

लालजी टंडन की निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया हैं। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि श्रीलाल जी टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे उन्होंने अटल जी के साथ लंबे और करीबी संबंध का आनंद लिया, दुख की इस घड़ी में श्री टंडन के परिवार और शुभचिंतकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं ।लालजी टंडन की गिनती भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में रही हैं। मध्य प्रदेश से पहले वह बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लालजी, अटल बिहारी बाजपेयी के करीबियों में माने जाते थे। मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन को 11 जून को सांस लेने में परेशानी, बुखार और पेशाब में दिक्‍कत के कारण लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लालजी टंडन की तबीयत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी। इस वजह से उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का अतिरिक्‍त कार्यभार दिया गया था। मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन को 11 जून को सांस लेने में परेशानी, बुखार और पेशाब में दिक्‍कत के कारण लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लालजी टंडन की तबीयत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही थी। इस वजह से उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का अतिरिक्‍त कार्यभार दिया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...