नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को वॉट्सएप को लेकर मोदी सरकार के कथित नियंत्रण का मामला उठाया है। राहुल ने टाइम पत्रिका की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ’40 करोड़ भारतीय वॉट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सएप चाहता है कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भारत में रुपयों के भुगतान के लिए भी किया जाए। इसके लिए मोदी सरकार की अनुमति की जरूरत है। इस तरह से बीजेपी का वॉट्सएप के ऊपर होल्ड (Hold) है।
टाइम पत्रिका में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत फेसबुक का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां पर 32.8 करोड़ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, जबकि वॉट्सएप इस्तेमाल करने वालों की संख्या 40 करोड़ है। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई बार हेट स्पीच फैलाने के लिए किया जाता है। टाइम की इस रिपोर्ट का टाइटल है, “भारत की सत्ताधारी पार्टी से फेसबुक के संबंध हेट स्पीच से इसकी लड़ाई में बाधा पैदा करते हैं।”

