कृषि विधेयकों के विरोध में किसान ने खाया ज़हर

फीचर्डकृषि विधेयकों के विरोध में किसान ने खाया ज़हर

Date:


कृषि विधेयकों के विरोध में किसान ने खाया ज़हर

चंडीगढ़ः जहां शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कृषि से जुड़े तीन विधेयकों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, वहीं इन बिलों के खिलाफ किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। उनका गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है और वे सड़कों पर उतरने लगे हैं। इस बीच पंजाब के मुक्तसर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के गांव में प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने जहर खा लिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

बादल के घर के बाहर धरने पर बैठा था किसान
मिली जानकारी के अनुसार, विधेयकों के विरोध में प्रीतम सिंह नाम का किसान बादल के घर के बाहर धरने पर बैठा हुआ था। इसी बीच उसने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे जहर खा लिया। वह मानसा के अकाली गांव का रहने वाला है। उसके जहर खाने से हड़कंप मच गया और उसे तत्काल प्रभाव से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे बठिंडा के मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related