हरसिमरत कौर का इस्तीफा मंज़ूर

फीचर्डहरसिमरत कौर का इस्तीफा मंज़ूर

Date:


हरसिमरत कौर का इस्तीफा मंज़ूर

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को हरसिमरत कौर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। शिरोमणी अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने गुरुवार शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया कि कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उनके मौजूदा विभागों के अलावा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का प्रभार भी देखेंगे।

कृषि विरोध के बिल में दिया था इस्तीफा
दरअसल, हरसिमरत कौर ने गुरुवार शाम को कृषि से जुड़े तीन विधेयकों के विरोध में ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैंने किसान विरोधी अध्यादेशों और विधेयकों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। किसानों की बेटी और बहन के तौर पर उनके साथ खड़े होने पर गर्व है।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related