PMO की फिल्मों की केंद्रीय एजेंसियों में लिखी जाती हैं कहानियां: केजरीवाल

पॉलिटिक्सPMO की फिल्मों की केंद्रीय एजेंसियों में लिखी जाती हैं कहानियां: केजरीवाल

Date:

केंद्रीय एजेंसियों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है. केजरीवाल ने ED, CBI को फिल्म प्रोडक्शन कंपनियां बताते हुए कहा कि PMO जो फिल्में produce करता है उसकी कहानियां इन एजेंसियों में लिखी जाती हैं. आप संयोजक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यहाँ पर बॉलीवुड से भी अच्छी कहानियां लिखी जाती हैं.

मनीष अपराधी तो जेल में डालो
केजरीवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मनीष सिसोदिया ने अगर कोई अपराध किया है तो उन्हें जेल में डाल दो, यह कहानियां लिखना बंद करो, स्क्रिप्ट को प्लांट करना बंद करो. राजेंद्र पाल गौतम को लेकर भाजपा के सवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता तय कर लेगी कि उनको वोट मिलेंगे या नहीं मिलेंगे. केजरीवाल ने कहा कि आजकल वह स्टार प्रचारक सुकेश चंद्रशेखर को लेकर आए हैं. हो सकता है यह लोग किसी भी दिन उसे पार्टी में शामिल करवा लें. केजरीवाल ने तंज़ करते हुए कहा कि सुकेश को तो स्टार प्रचारक बनाना चाहिए क्योंकि उन्होंने सुना है मोदी जी की सभाओं में आजकल भीड़ नहीं आ रही है.

सुकेश चंद्रशेखर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये भाजपा
केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी जब रोड शो करते हैं तो गाड़ी के एक गेट पर वह खड़े हो जाते हैं उन्हें दूसरी तरफ सुकेश चंद्रशेखर को खड़ा कर लेना चाहिए क्योंकि सुकेश को देखकर भीड़ तो कम से कम आएगी, उसकी ठगी की कहानियों को सुनने के लिए भीड़ आएगी. भाजपा को तो उसे पार्टी में शामिल कर लेना चाहिए, बल्कि उसको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिए। वहीँ भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एक डीएनडी दिल्ली-नोएडा को जोड़ता है वहीँ दूसरा डीएनडी अरविंद केजरीवाल हैं। भाटिया ने DND का फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि D- ढोंगी, N- निकम्मा, D- डरपोक, केजरीवाल की यही पहचान है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...