Fire In Maldives : मालदीव की राजधानी में लगी भीषण आग, 9 भारतीय सहित 10 की मौत

इंटरनेशनलFire In Maldives : मालदीव की राजधानी में लगी भीषण आग, 9 भारतीय...

Date:

माले : मालदीव की राजधानी माले में आज गुरुवार को भीषण आग लग गयी। आग लगने की घटना में कई भारतीयों की मौत होने की बात सामने आ रही है। माले के विदेशी कामगारों के तंग घरों में लगी आग में नौ भारतीयों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत होने की जानकारी है। आग में कई अन्य झुलस गए हैं। भारतीय उच्चायोग ने मालदीव के माले में हुई इस घटना पर गहरा दुख जताया है। बता दें कि विदेशी कामगरों का माले की ढाई लाख की आबादी का लगभग आधा हिस्सा हैं और अधिकांश भारत, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से गए हुए हैं।

भारतीय उच्चायोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर


मालदीव में हुए हादसे पर दुख जताते हुए भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वे मालदीव के उच्चाधिकारियों के संपर्क में हैं। जो भी मदद चाहिए होगी वे तुरंत करेंगे। उच्चायोग ने इसी के साथ दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों के जरिए अपने प्रियजन की जानकारी के लिए मालदीव में भारतीय उच्चायोग से सीधे संपर्क साधा जा सकता है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related