A फॉर अर्जुन और B फॉर बलराम,यूपी के इस स्कूल में पढ़ाया जा रहा एबीसीडी का नया मतलब

उत्तर प्रदेशA फॉर अर्जुन और B फॉर बलराम,यूपी के इस स्कूल में पढ़ाया...

Date:

अमीनाबाद इंटर कॉलेज में बच्चों को ABCD का नया मतलब बताया जाता है

लखनऊ। दशकों से स्कूलों में बच्चे A फॉर एप्पल और B फॉर बेबी पढ़ते आ रहे हैं। लेकिन अब योगी राज में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक स्कूल में बच्चों को A फॉर एप्पल नहीं बल्कि A फॉर अर्जुन और B फॉर बलराम पढ़ाया जा रहा है। लखनऊ का ये स्कूल करीब 125 साल पुराना है। स्कूल के प्रधानाचार्य के अनुसार इससे बच्चों को पौराणिक और ऐतिहासिक ज्ञान के साथ संस्कार भी मिलेगे। अब सोशल मीडिया पर इस किताब की फोटो वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रही किताब में A से लेकर Z तक के शब्दों के मतलब भारतीय पौराणिक के बारे में बता रहा है।

ये स्कूल लखनऊ के अमीनाबाद में स्थित है और इसका नाम अमीनाबाद इंटर कॉलेज है। यहां स्कूल के बच्चों को ABCD का नया मतलब बताया जाता है। जो भारतीय ऐतिहासिक और पौराणिक महापुरुषों के नाम से जुड़े हुए हैं। किताब में ABCD का मतलब बताते हुए सचित्र उसके बारे में वर्णन किया गया है। जैसे A फॉर अर्जुन इज अ ग्रेट वॉरियर इसी तरह से B फॉर बलराम इज ब्रदर ऑफ कृष्णा बताया है।

इसके बारे में प्रधानाध्यापक साहेब लाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों को अपनी भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी ना के बरबार है। उनके ज्ञान को बढ़ाने के लिए ऐसा किया है। इससे छात्र भारतीय संस्कृति से भी परिचित हो सकेंगे। अंग्रेजी वर्णमाला का पीडीएफ फॉर्मेट सोशल मीडिया पर डाला गया है। इस तरह की पढ़ाई के लिए स्कूल की इस समय चारों ओर चर्चा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...