Virat Kohli की प्राइवेसी में घुसपैठ, होटल के कमरे में कोई घुसा, कोहली नाराज़

स्पोर्ट्सVirat Kohli की प्राइवेसी में घुसपैठ, होटल के कमरे में कोई घुसा,...

Date:

विराट कोहली एक ऐसे खिलाडी हैं जिनके भारत को तो छोड़िये दुसरे देशों में हज़ारों फैंस हैं, इनमें से कुछ तो दीवानगी की हद तक पहुँच जाते हैं. कुछ ऐसा ही विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया में हुआ है. दरअसल विराट कोहली के होटल रूम में कोई घुसा था और उसने पूरे रूम की वीडियो भी बनाई। इस घटना से विराट कोहली बहुत नाराज़ हैं, उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

नाराज़ कोहली ने अपने सन्देश में लिखा है कि मैं समझ सकता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाडियों को देखकर बहुत उत्साहित हो जाते हैं. मैंने भी हमेशा उनके उत्साह को सराहा है लेकिन इस तरह का व्यवहार ग़लत है. उन्होंने कहा कि यह घटना डराने वाली है और किसी की प्राइवेसी को लेकर झिंझोड़ने वाली भी . विराट ने शिकायत करते हुए कहा कि अगर मैं अपने होटल के रूम में गोपनीयता नहीं रख सकता तो और कहाँ रख सकता हूं? अंत में उन्होंने लिखा कि लोगों की प्राइवेसी को मनोरंजन की चीज ना समझें.

बता दें कि विराट कोहली पर्थ के होटल में ठहरे हुए थे क्योंकि यहां टीम इंडिया को रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना था. ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो किसी होटल स्टाफ ने ही बनाया है और उसे लीक किया है. जिसके बाद विराट कोहली ने अपनी नाराज़गी जताते हुए लीक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वैसे मैचों की बात करें तो विराट पूरे रंग में नज़र आ रहे हैं पहले दो मैचों में उन्होंने कुछ ऐतिहासिक पारियां खेली हैं, टीम इंडिया को अब अपना चौथा मैच एडिलेड में 2 नवंबर को बांग्लादेश से खेलना. टीम इंडिया पर्थ से एडिलेड के लिए रवाना हो चुकी. अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि इस घटना की कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गयी हैं या नहीं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related