Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात में पकड़ा गया पैसा AAP का, भाजपा का आरोप

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: गुजरात में पकड़ा गया पैसा AAP का, भाजपा का...

Date:

बारडोली, अहमदाबाद और गुजरात के कुछ हिस्सों में पिछले दिनों बड़ी मात्रा में करेंसी बरामद की गयी, अब गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने आरोप लगाया है कि यह पैसा आम पार्टी का है जो हवाला के ज़रिये भेजा गया और जिसका इस्तेमाल गुजरात चुनाव के दौरान किया जाना था.

हर्ष संघवी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह विधानसभा चुनाव के लिए ब्लैक मनी का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है. हर्ष संघवी ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली, पंजाब से हवाला और अंगड़िया के माध्यम से यह काला धन गुजरात भेजा गया था. उन्होंने कहा है कि AAP के बारडोली उम्मीदवार ने इस बात को स्वीकार भी किया है कि यह पैसा आम आदमी पार्टी के दिल्ली कार्यालय से आया है. उन्होंने माना अंगड़िया के माध्यम से यह कैश प्राप्त किया गया है. सिंघवी ने सवाल किया की यह पैसा कहां से आया है? केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिए. बता दें कि, अंगड़िया सिस्टम एक समानांतर बैंकिंग प्रणाली है. इस सिस्टम में व्यापारी जिस व्यक्ति के माध्यम से पैसा एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजते हैं, उसे आंगडिया कहते हैं .

हर्ष संघवी ने इसके साथ ही गुजरात में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ को लागू करने की बात भी कही, उन्होंने कहा कि इस दिशा में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा. भाजपा गुजरात चुनाव मे इसके सहारे ध्रूवीकरण की राजनीति करना चाह रही है. इस मुद्दे के सहारे वो एकबार फिर हिन्दू मुस्लिम की राजनीति पर फिर दांव लगाना चाहती है, मुस्लिम समुदाय समान नागरिक संहिता का लगातार विरोध करता रहा है.आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है कि भाजपा यह मुद्दा उठाकर, बेरोज़गारी, मंहगाई जैसे मुद्दों से मतदाताओं का ध्यान हटाना चाहती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...