Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने छठ पर्व को बताया एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण,दी देशवासियों को बधाई

नेशनलMann Ki Baat: पीएम मोदी ने छठ पर्व को बताया एक भारत...

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के लोगों से मन की बात की है। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को छठ पर्व की बधाई भी दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण है। पीएम ने कहा कि आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु गांव, घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद प्रदान करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का उदाहरण है। आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गुजरात में छठ पूजा नहीं होती थी, लेकिन समय के साथ अब करीब पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग नजर दिखने लगे हैं। यह देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। आजकल हम देखते हैं कि विदेशों से छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं।

मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सूर्य देव का वरदान ‘सौर ऊर्जा’ है। सोलर एनर्जी आज ऐसा विषय है, जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना नहीं बल्कि जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इसरो ने नए लॉन्च करके भारत को वैश्विक कमर्शियल बाजार में मजबूत खिलाड़ी के रूप में तैयार किया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत को क्रायोजैनिक टेक्नोलॉजी देने से मना कर दिया था। भारत ने इस पर खुद काम किया और आज अपनी तकनीक से सैटेलाइट लॉन्च कर रहा है।

पीएम मोदी ने सोलर एनर्जी पर देश की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा सोलर एनर्जी पर पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है। हमने अपने किसान भाइयों के लिए किसान कुसुम योजना शुरू की। इसके तहत किसान सोलर पंप लगवा रहे हैं। सौर ऊर्जा से अब किसान कमाई कर रहे हैं। उन्होंने तमिलनाडु के कांचीपुरम से ताल्लुक रखने वाले किसान भी जिक्र किया। इस किसान ने अपने खेत में 10 हॉर्सपॉवर का सोलर पंप सेट लगवाया हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...