UP Crime: ससुराल में रह रहे युवक ने पत्नी और सास पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग,सास की मौत

उत्तर प्रदेशUP Crime: ससुराल में रह रहे युवक ने पत्नी और सास पर...

Date:

सहारनपुर। जिले के कोतवाली जनकपुरी क्षेत्र की कॉलोनी कृष्णा धाम में ससुराल में रह रहे एक युवक ने पत्नी को साथ में ना भेजने पर सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें सास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत भी गंभीर बनी है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक शामली निवासी नितिन की शादी कृष्णधाम कालोनी में रहने वाली पायल की बेटी रितिका से हुई थी। नितिन काफी समय से पत्नी के साथ सुसराल में रह रहा था। शुक्रवार की शाम से वह पत्नी को ले जाने की बात कह रहा था। लेकिन,सास पायल ने बेटी को उसकी ससुराल भेजने से इंकार कर दिया। जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आज शनिवार सुबह करीब चार बजे नितिन ने पहले घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई। उसके बाद उसने अपनी सास और पत्नी पर भी पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। जिससे सास पायल और पत्नी रितिका गम्भीर रूप से झुलस गई। हादसे में सास पायल की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी नितिन को हिरासत में लेते हुए रितिका को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी के सास की मौत हो गई है। जबकि आरोपी की पत्नी की हालत गम्भीर है। अभी मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related