Budget session of UP Assembly : विधान सभा का बजट सत्र कल से, सभी दलों से सहयोग की अपील

उत्तर प्रदेशBudget session of UP Assembly : विधान सभा का बजट सत्र कल...

Date:

लखनऊ: 18वीं विधान सभा का नया बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, सदन को सुचारु रूप से चलाने के लिए विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. बैठक में उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग करने का अनुरोध किया है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार विधानसभा सत्र की कार्यवाही का सजीव प्रसारण डी0डी0 न्यूज के साथ-साथ यूट्यूब पर भी किया जाएगा।  

Also Read :  Yogi’s Bulldozer: अधिवक्ताओं के चैंबरों पर चला योगी का बुलडोज़र, वकीलों ने जमकर काटा बवाल

नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी सत्र के सुचारु संचालन में सत्ता पक्ष के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए गम्भीर चर्चा को आगे बढ़ाने से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था बढ़ती है। 

बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से सत्र प्रारम्भ होगा। इस सत्र में वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने बड़े विश्वास के साथ सदस्यों को देश की सबसे बड़ी विधान सभा में चुनकर भेजा है। सदस्यों को जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।  

Also Read : UP Political News: वोट के लालच में कहाँ तक गिरेंगे अखिलेश: संजीव बालियान

बैठक में समाजवादी पार्टी के इन्द्रजीत सरोज, अपना दल (सोनेलाल) के राम निवास वर्मा, बहुजन समाज पार्टी के उमाशंकर सिंह, कांग्रेस पार्टी की आराधना मिश्रा ‘मोना‘, राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल सिंह बालियान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जगदीश नरायण, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के अनिल कुमार त्रिपाठी, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने शिरकत की

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...