भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला कमज़ोर दिल वालों के लिए किसी बड़े जोखिम से कम नहीं होता, इन दोनों के बीच खेला जाने वाला मैच पल पल इतने रंग बदलता है जितने गिरगिट भी नहीं बदलता, इसलिए कहा जाता है कि कमजोर दिल वालों को इन दोनों के बीच खेला जाने वाला मैच देखने से बचना चाहिए। अब 23 अक्टूबर को ही खेले जाने वाले मैच ने टीम इंडिया के एक प्रशंसक की जान ले ली क्योंकि मैच के दौरान ही उसे दिल का दौरा पड़ गया, जब तक उसे अस्पताल पहुँचाया जाता वो दुनिया से जा चूका था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असम राज्य के रहने वाले बाटू गोगोई नाम के एक शख्स की भारत-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 34 वर्षीय बट्टू गोगोई भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 क्रिकेट मैच देखते हुए अचानक बेहोश हो गए, गोगोई के दोस्त तुरंत उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के दोस्तों का कहना है कि वे सिनेमा हॉल में क्रिकेट मैच देखने गए थे, जहां सिनेमाहाल के दर्शकों और स्क्रीन पर मच रहे शोर से बटू गोगोई को दिल का दौरा पड़ा. पुलिस ने मामला दर्ज कर बट्टो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि 23 अक्टूबर को भारत और पाक्सितान के बीच दिल को धड़काने वाला मैच खेला गया, जो रोमांच की पराकष्ठा था. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने बेहद खराब स्थिति से टीम को निकालते हुए जीत तक पहुंचा दिया। मैच का अंतिम ओवर तो घटनाओं से लबरेज़ रहा, इस ओवर में फेंकी गयी हर एक गेंद पर एक घटना घटी और यह सारी घटनाएं भारत के पक्ष में घटीं, जीत का रन अंतिम गेंद पर बना. इस मैच को क्रिकेट के इतिहास के चंद रोमांचक मैचों में से एक में गिना जायेगा।

