रसोई Bytes: सब्जी के साथ सर्व करें मसाला पूरी, आएगा खूब स्वाद !

रसोई Bytesरसोई Bytes: सब्जी के साथ सर्व करें मसाला पूरी, आएगा खूब स्वाद...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Masala Puri Recipe – क्या आप हर बार सब्जी के साथ नॉर्मल पूरी ही सर्व करते हैं? तो इस बार क्यों न कुछ डिफरेंट करे। आप अपने मेहमानो को सब्जी के साथ मसाला पूरी परोसे, यक़ीनन उंगलिया चाटते रह जाएंगे। इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब है, चलिए जानते है की कैसे बनाया जाए। 

मसाला पूरी सामग्री

आटा 1 कप, मैदा 1 कप,  हल्दी पाउडर 1 चम्मच, गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच, सूखी मेथी 2 चम्मच, जीरा 1 चम्मच, लहसुन-अदकर का पेस्ट 3 चम्मच और घी 1 चम्मच। 

मसाला पूरी रेसिपी (Masala Puri Recipe) 

पहले बाउल लें आटा, मैदा को छान लें, फिर इसमें पिसा हुआ जीरा, लहसुन-अदकर का पेस्ट, घी, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, सुखी मेथी आदि डालकर मिला लें। अब आटे में घी डाल दें और फिर हल्का-हल्का पानी डालकर गूंथ लें और 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। 10 से 15 मिनट बाद लोइयां बना लें और गोल-गोल बेलकर पूरी बना लें। कढ़ाही में तेल डालें और  बेली हुई पूरियों को एक-एक करके कढ़ाही में डाल तल लें। अब इन्हे  प्लेट में निकाल लें। बस तैयार है आपकी मसाला पूरी। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related