जांच में एक और खुलासा, एक IEMI नंबर पर Vivo के मोबाइल 17 जिलों में थे संचालित

मेरठ रीजनजांच में एक और खुलासा, एक IEMI नंबर पर Vivo के मोबाइल...

Date:

मेरठ। वीवो कंपनी के फर्जीवाड़े की जांच कर रही टीम के सामने एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि वीवो कंपनी के एक आईएमईआई नंबर पर मोबाइल मेरठ और देश के 21 राज्यों के अलावा पश्चिमी उप्र के 17 शहरों में चलते पाए गए हैं। यूपी के जिन 17 शहरों में ये एक ही आईएमईआई नंबर पर वीवो कंपनी के मोबाइल चलते पाए गए वो पश्चिमी उप्र के हैं। इन सभी मोबाइल में विभिन्न कंपनियों के सिम डाले हुए थे और ये संचालित किए जा रहे थे। जांच कर रही टीम और साइबर सेल ने वीवो कंपनी को एक बार फिर से इस मामले में लिखित नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

ये था पूरा मामला :—

मेरठ एडीजी जोन ऑफिस में तैनात दरोगा आसाराम के मोबाइल के आईएमईआई नंबर के जरिये वीवो मोबाइल कंपनी का यह फर्जीवाड़ा खुला। जिसके बाद मेरठ साइबर सेल की जांच में पाया कि वीवो कंपनी ने एक आईएमईआई नंबर से कई मोबाइल नंबर चला रखे थे। साइबर सेल की जांच में ऐसे करीब 13652 फोन ट्रेस किए गए। जो मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली सहित पश्चिमी यूपी के करीब 17 जिलों में संचालित हो रहे थे।

एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने बताया कि मोबाइल के आईएमईएम नंबर के माध्यम से ही अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलती है। यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। एक ही आईएमईआई नंबर होने से अपराधियों को ट्रेस करना काफी मुश्किल होता है। बता दें कि 10 साल पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जिसमें एक आईएमईआई नंबर वाले मोबाइलों को बंद कराया था। उसके बारे में पुलिस अधिकारी पता लगा रहे हैं कि वह कार्रवाई किस नियम के तहत की गई थी। साइबर एक्सपर्ट का मानना है कि पश्चिमी उप्र में सबसे अधिक चलने वाले मोबाइल नेटवर्क आइडिया,वोडाफोन और एयरटेल की मदद से फोन के आईएमईआई को सर्च करते हैं।

जिसमें एक ही आईएमईआई नंबर के 13652 फोन चलते मिले थे। वीवो कंपनी के लापरवाही के ये आंकड़ा सिर्फ मुजफ्फरनगर,मेरठ, बुलंदशहर, शामली, हापुड़, बागपत, बिजनौर, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर सहित 17 जनपदों का है। साइबर सेल का भी अनुमान है कि करीब एक लाख मोबाइल डिवाइस एक आईएमईआई नंबर से चलती पाई गई होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...