न्यू जर्सी जा रहे विमान में 36 इंच लंबा सांप मिलने से यात्रियों में फैली दहशत

इंटरनेशनलन्यू जर्सी जा रहे विमान में 36 इंच लंबा सांप मिलने से...

Date:

फ्लोरिडा। फ्लोरिडा से न्यू जर्सी जा रहे यात्री विमान में 36 इंच लंबा सांप मिलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों ने सांप को देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही वन्यजीव विभाग और पुलिसकर्मियों ने सांप को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ दिया। विमान से सांप निकाले जाने पर उसमें सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सांप विमान में कैसे पहुंच गया।

सूत्रों के अनुसार बिजनेस क्लास में सवार यात्रियों ने विमान में अचानक से सांप को देखा। जिसके बाद यात्रियों ने शोर मचाते हुए चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। बयान में कहा कि यात्रियों ने सांप मिलने पर विमान के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि यूनाइटेड की फ्लाइट संख्या 2038 पर वो लोग पहुंचे और सांप को पकड़कर बाहर लाया गया। इससे फ्लाइट प्रभावित नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक सांप जहरीला नहीं था। सांप को पकड़ने के बाद यात्रियों को सामान के साथ विमान से बाहर उतारा गया और विमान की पूरी तरह से तलाशी ली गई। इसके बाद ही यात्रियों को उसमें बैठने की अनुमति दी गई।

विमान में मिलने वाला सॉप कॉमन गार्टर स्नेक है जो कि हर फ्लोरिडा काउंटी में पाया जाता है। यह मनुष्यों के प्रति जहरीला या आक्रामक नहीं होता है। यह सांप आमतौर पर 18 से 40 इंच के होते हैं। ये मनुष्यों या जानवरों से बचने का प्रयास करते हैं। ये तभी काटते हैं जब इनको जानबूझकर कर छेड़ा जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related