लखनऊ पहुंचा यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम का प्रतिनिधिमंडल,सीएम योगी से की मुलाकात

उत्तर प्रदेशलखनऊ पहुंचा यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम का प्रतिनिधिमंडल,सीएम योगी से की मुलाकात

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को औद्योगिक निवेश का हब बनाने के लिए कोशिशों के बीच आज मंगलवार को यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यूपी आगमन पर यूएसआईएसपीएफ प्रतिनिधिमंडल का अभिनन्दन करते सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 250 मिलियन की आबादी के साथ उप्र देश का सबसे बड़ा राज्य है। यूपी के पास सबसे बड़ा लैंडबैंक है। उद्योगों के अनुकूल औद्योगिक नीतियां हैं। प्रदेश में सबसे सुदृढ़ कानून व्यवस्था हमारे पास है। उन्होंने कहा कि उप्र खाद्यान्न उत्पादन में न केवल आत्मनिर्भर हैं। उप्र आज निर्यात कर रहे हैं। देश में अच्छी उर्वरा भूमि उप्र के पास है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का राज्य बनने के संकल्प पूर्ति में यूएसआईएसपीएफ सकारात्मक भूमिका निभा सकता है।

भारत इस समय दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस दृष्टि से भारत और यूएसए के बीच रणनीतिक संबंधों को बेहतर करने में यूएसआईएसपीएफ की जिम्मेदारी है। विगत पांच वर्षों में नियोजित प्रयासों से उप्र देश में औद्योगिक निवेश के सर्वश्रेष्ठ के रूप में उभर कर आया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 10-12 फरवरी 2023 तक प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा। यह समिट इंडो-यूएस द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को और भी मजबूत करने का बेहतरीन मौका है। इस महत्वपूर्ण कार्य में यूएसआईएसपीएफ से सहयोग की अपेक्षा की है। कई अमेरिकी कंपनियां उत्तर प्रदेश में पहले से ही कार्य कर रही हैं। सभी के अनुभव अच्छे हैं। सरकार इन कंपनियों के व्यावसायिक हितों का ध्यान रख रही है। उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाले हर निवेशक के हितों को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात करने वाले 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में यूएसआईएसपीएफ के प्रेसिडेंट और बैंक ऑफ द वेस्ट की प्रेसिडेंट और सीईओ नंदिता बख्शी,सीईओ मुकेश अघी,मेटा (फेसबुक) के पब्लिक पॉलिसी हेड राजीव अग्रवाल, स्पाइस जेट के चेयरमैन अजय सिंह, भारत सरकार के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल, स्टैंडर्ड चार्टर्ड के सीईओ ज़रीन दारूवाला, शिक्षा,रक्षा, एविएशन, बैंकिंग,सोशल मीडिया सहित अनेक सेक्टर के दर्जन भर से अधिक सीईओ के अलावा यूएसआईएसपीएफ के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related