रसोई Bytes: छठ पूजा के लिए इस तरह बनाएं ठेकुआ, आएगा सबको पसंद !

रसोई Bytesरसोई Bytes: छठ पूजा के लिए इस तरह बनाएं ठेकुआ, आएगा सबको...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Thekua Recipe – ठेकुआ के बिना छठ पूजा अधूरी रहती है, ये छठ पूजा में बनने वाला एक प्रमुख प्रसाद है। ठेकुआ को ठेकरी और खजूरिया के नाम से भी जाना जाता है। लोग इसे खूब चाव से खाते है, चलिए फिर जानते है इसे कैसे बनाया जाए। 

ठेकुआ समाग्री – 1 कप गेहूं का आटा, 2 चम्मच बादाम, 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 1/2 चम्मच किशमिश, 1/2 कप गुड़ और ग्रेट किया 2 बड़े चम्मच नारियल। 

ठेकुआ रेसिपी (Thekua Recipe )

पैन में गुड़ और पानी डालकर मिलाएं, इसे धीमी आंच पर रखकर पिघलने दें। अब परात में आटा में घी डालकर मिलाएं, फिर ड्राई फ्रूट्स और सौंफ डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। जब गुड़ का पानी ठंडा हो जाए तब इसे आटे में डाल कर  टाइट गूंथ लें। इसे 15 मिनट के लिए ढककर रखें। 15 मिनट बाद आटा से छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर रख लें और इन्हे हाथ में लेकर हथेली से दबाएं। फिर कांटे, ग्रेटर की मदद से तरह-तरह के डिजाइन बनाएं। बस अब कढ़ाही में तेल या  घी डालकर इन्हे डीप फ्राई कर लें। बस लीजिए तैयार है ठेकुआ। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...