NIA Raid: दिल्ली—एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी

नेशनलNIA Raid: दिल्ली—एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में एनआईए की ताबड़तोड़...

Date:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह दिल्ली—एनसीआर सहित पंजाब, राजस्थान,हरियाणा सहित कई राज्यों में छापेमारी की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की इस छापेमार कार्रवाई का मकसद देश और विदेशों में बैठे आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसना है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने भारत और विदेशी आतंकियों और गैंगस्टरों, मादक पदार्थ तस्करों के बीच उभरती गठबंधन को खत्म करना है। एनआईए ने हरियाणा,पंजाब,राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के साथ कई राज्यों में ये छापेमार कार्रवाई की है।

एनआईए ने बिहार के फुलवारी शरीफ में छापेमारी की है। फुलवारी शरीफ में पीएफआई मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दो जगहों पर छापेमारी की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम ने हरियाणा के झज्जर जिले में गैंगस्टर नरेश सेठी के आवास पर भी छापेमारी की है। बता दें कि गैंगस्टर नरेश सेठी के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

इससे पहले एनआईए ने 14 अक्टूबर को ड्रोन डिलीवरी मामले में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले सहित कई स्थानों पर छापेमारी की थी। एनआईए के अनुसार इस मामले में अब तक कोई भी एनआईए की हिरासत में नहीं आया है। पिछले नौ महीनों में सुरक्षा बलों ने पड़ोसी पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में 191 ड्रोन के अवैध प्रवेश को देखे गए हैं। जो देश के आंतरिक सुरक्षा के मामलों के लिए चिंता का कारण है।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या मामले में भी एनआईए ने सितंबर माह में बड़ी कार्रवाई की थी। एनआईए ने देश के कई राज्यों में 60 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा था। एनआईए की छापेमारी सिद्धू मूसे वाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों के संबंध में की थी।
एनआईए ने कुछ दिन पहले देश भर में टेरर फंडिंग मामले में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पीएफआई के 106 कार्यकर्ताओं को देश में आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related