चीन की मोबाइल कंपनी वीवो के फर्जीवाड़े के बाद से लोगों ने इससे दूरी बनानी शुरू कर दी है। वीवो कंपनी के मोबाइलों की बाजार में मांग काफी कम हो गई है। लोग वीवो कंपनी के मोबाइल से अब दूरी बनाने लगे हैं। हालात ये है मेरठ में वीवो कंपनी का बाजार तेजी से गिराव है। पिछले एक साल में वीवो कंपनी के मोबाइल में करीब 40 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि कंपनी इस बार त्योहार के मौके पर आफर लेकर भी आई है। लेकिन इसके बाद भी लोग वीवो कंपनी के मोबाइल से दूरी बना रहे हैं। लोगों को वीवो कंपनी के मोबाइल खरीदते हुए डर है कि फिर से चीन की इस कंपनी ने कारस्तानी करके एक ही नंबर के आईएमईआई के मोबाइल बाजार में उतार दिए हो।
बता दें कि वीवो कंपनी के मोबाइल में आईएमईआई नंबर को लेकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। बता दें कि मोबाइल की पहचना के लिए आईएमईआई नंबर हर फोन के लिए अलग—अलग ही होता है। लेकिन मेरठ में ऐसे मामले का भांडाफोड़ हुआ जिसमें एक आईएमईआई नंबर से करीब साढ़े 13 हजार मोबाइल चल रहे थे। ये मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों में संचालित थे। मामले में दोबारा से चार्जशीट दाखिल की की जा चुकी है। इससे कंपनी के अधिकारियों की हालत खराब है।

