लाइफस्टाइल डेस्क। Family Trip Plan – परिवार एक साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहा है, लेकिन समझ नहीं आ रहा की कहा जाएं तो ये लेख आपके लिए परफेक्ट है। हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बातएंगे, जहां आपको परिवार संग घूमने का खूब मजा आएगा। चलिए जानते है।
जयपुर
जयपुर फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट जगह है, यहां हवा महल से लेकर कई सुन्दर फोर्ट हैं। इन्हे देखने के लिए विदिशी सैलानियों की भी भड़ी लगी रहती है , खासकर अक्टूबर के महीने में विदेशी आते है। आप भी अक्टूबर महीने में अच्छी तरह से यहां घूम सकते है।
पंचमढ़ी
खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच परिवार के संग आपको खूब मजा आएगा। ये मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में है, जो की खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। यहां गुफाओं में हुई चित्रकारी, प्राकृतिक दृश्य, झरने आपका मन मोह लगे।
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
बच्चों के साथ जा रहे है तो उन्हें जिम कार्बेट नेशनल पार्क जरूर लेकर जाए , अक्टूबर के महीने में मौसम काफी सुहाना रहता है । बच्चों को आसानी से यहां जानवर देखने को मिल जाएंगे। जिम कार्बेट नेशनल पार्क के साथ ही आप नैनीताल की सैर भी कर सकते है।
लोनावला
महाराष्ट्र के पुणे में बसे इस हिल स्टेशन के खूबसूरत नजारे हर किसी को लुभाते है, आप अक्टूबर के महीने में लोनावला की सैर कर सकते है। यहां फॅमिली ट्रिप का आपको मजा जाएगा।

