गुजरात विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी अपने अतिउत्साह में नैतिकता, शालीनता और आचरण को ताक पर रखती जा रही है. चुनावों के दौरान नेताओं पर, पार्टियों पर हमलों के दौरान सीमा रेखा अक्सर पार होती देखी जाती है लेकिन अब मामला तो उससे भी आगे बढ़ता जा रहा है, बात देश के मौजूदा प्रधानमंत्री की माँ का उपहास उड़ाने तक पहुँच गयी है. दरअसल गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्हें कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की माता का उपहास उड़ाते सुना गया है, हालाँकि यह वीडियो पुराना। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा बहुत नाराज़ नज़र आ रही है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इटालिया के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तुलना गटर के मुंह से की है वहीँ भाजपा की गुजरात इकाई ने कहा है कि गुजरात के लोग AAP को बुरी तरह सबक ज़रूर सिखाएंगे।
बता दें कि कल यानि 13 अक्टूबर को AAP की गुजरात यूनिट के अध्यक्ष गोपाल इटालिया का एक पुराना वीडियो सामने आया जिसमें वह प्रधानमंत्री की मां का मजाक उड़ाते हुए सुने जा सकते हैं. वीडियो में इटालिया ने पीएम मोदी के लिए भी कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. इटालिया के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए एक पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहकर AAP गुजरात में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल कर लेगी तो आप ग़लतफ़हमी में है क्योंकि गुजरात के लोग अपनी अस्मिता से कभी समझौता नहीं करते। प्रधानमंत्री की मां का अपमान दरअसल हर गुजराती का अपमान है और वो आम आदमी पार्टी को सबक ज़रूर सिखाएंगे.
बता दें कि गोपाल इटालिया को प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने कल दिल्ली स्थित अपने कार्यालय तलब किया था जहाँ उन्हें करीब तीन घंटे रोका गया. वहां से निकलने के बाद इटालिया ने आरोप लगाया था कि महिला आयोग दफ्तर में उन्हें गालियां दी गयीं। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी बहुत उत्साहित है, गुजरात में भाजपा को टक्कर देने के लिए वो एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है, अरविन्द केजरीवाल करीब हर हफ्ते गुजरात के दौरे कर रहे हैं, अनेकों गारंटीयुक्त घोषणाएं कर चुके हैं. अब देखना है कि प्रधानमंत्री की माँ के अपमान का मामला उछलने के बाद उसकी क्या नई रणनीति होगी।

