America Crime: अमेरिका के कैरोलिना में खूनी होली,गोलीबारी में पांच की मौत

इंटरनेशनलAmerica Crime: अमेरिका के कैरोलिना में खूनी होली,गोलीबारी में पांच की मौत

Date:

कैरोलिना। अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही। उल्टे अब गोलीबारी की घटनाओं में और तेजी से वृद्धि हो रही है। दक्षिणी अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना में हमलावरों ने रिहायशी इलाके में खूनी होली खेली है। जानकारी के अनुसार, शाम पांच बजे के बाद एक रिहायशी इलाके में कुछ हमलावरों ने खुलेआम गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि गोलीबारी की इस घटना में कम से कम चार लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

मामले में रैले पुलिस की ओर से बयान जारी किया है। गोलीबारी की वारदात वाले इलाके में लोगों को आगाह किया है कि वो बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। पूरे इलाके में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसके अलावा गोलीबारी की इस घटना के मामले में उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने मेयर से बात की और पूरे इलाके में सख्त कानून व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए हैं।

उत्तरी कैरोलिना राज्य में गोलीबारी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी जॉर्जिया से हुई। इससे पहले खबर आई थी कि संदिग्ध फरार हो गया है। हालांकि, बाद में स्पार्टनबर्ग काउंटी शेरिफो ने आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं कुछ हमलावर अभी फरार हैं। रैले पुलिस की ओर से अभी इस मामले में किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शहर मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने कहा कि यह रैले शहर के लिए शर्मनाक और दुखद घटना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...