मायावती ने कही भाजपा को समर्थन की बात तो बोलीं प्रियंका, ‘‘इसके बाद भी कुछ बाकी है?”

फीचर्डमायावती ने कही भाजपा को समर्थन की बात तो बोलीं प्रियंका, ‘‘इसके...

Date:


मायावती ने कही भाजपा को समर्थन की बात तो बोलीं प्रियंका, ‘‘इसके बाद भी कुछ बाकी है?”

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को हराने के लिए भाजपा या किसी भी अन्य दल को समर्थन देने संबंधी बसपा प्रमुख मायावती के बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या इसके बाद भी कुछ बाकी रह गया है।

प्रियंका का ट्वीट
प्रियंका ने मायावती के बयान का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इसके बाद भी कुछ बाकी है?” कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कुछ महीने पहले भी मायावती को इशारों-इशारों में ‘भाजपा का अघोषित प्रवक्ता’ बताया था।

मायावती ने कही थी यह बात
गौरतलब है कि मायावती ने अपने कुछ विधायकों के पाला बदलने की अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला और कहा कि भविष्य में विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवारों को हराने के लिए उनकी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी तथा जरूरत पड़ी तो भाजपा या किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देगी। एक बयान में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आगामी विधान परिषद चुनाव में सपा के दूसरे उम्मीदवार को हराने के लिए बसपा पूरी ताकत लगाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...