Shopia encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के ऑपरेशन ऑलआउट आज एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है, सुरक्षाबलों ने शोपियां में चार आतंकियों को मौत के घाट उतारा है. मारे गए सभी आतंकी जैश के सदस्य बताये जा रहे हैं. इन चारों को दो अलग अलग मुठभेड़ में मार गिराया गया है, मुठभेड़ अभी जारी है. यह दोनों एनकाउंटर शोपियां के द्राच और मोलू इलाके में चल रहे हैं.
ADGP विजय कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकी शोपियां के द्राच में हुए एनकाउंटर में मारे गए इनमें से दो आतंकवादियों की पहचान हनान बिन याकूब और जमशेद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह दोनों 2 अक्तूबर को पुलवामा के पिंगलाना में SPO जावेद डार की हत्या में शामिल थे इसके अलावा 24 सितंबर को पुलवामा में एक बाहरी मजदूर की हत्या में भी इन दोनों का हाथ था.वहीँ मूलू में चल रही मुठभेड़ में लश्कर का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया।
कश्मीर पुलिस जोन से मिली जानकारी के मुताबिक मुलू इलाके में अभी भी कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना है. जिन आतंकियों का आज एनकाउंटर हुआ है इन्होंने दो अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में CRPF और पुलिस की संयुक्त पर गोलियां चलाईं थीं. बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर ए तैयबा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के कुल 10 सदस्यों को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया है. जिन लोगों को आतंकवादी घोषित किया गया है उनमें पाकिस्तानी नागरिक हबीबुल्लाह मलिक उर्फ साजिद जट, जम्मू कश्मीर के बारामूला का बासित अहमद रेशी, सोपोर का इम्तियाज अहमद कांडू उर्फ सजाद, पुंछ का जफर इकबाल उर्फ सलीम और पुलवामा का शेख जमील उर रहमान शामिल है.

