Uttarakhand news: पौड़ी सड़क हादसे में अबतक 32 लोगों के मौत की पुष्टि

उत्तराखंडUttarakhand news: पौड़ी सड़क हादसे में अबतक 32 लोगों के मौत की...

Date:

Uttarakhsnd bus accident: उत्तराखंड के पौड़ी सिले में कल देर रात हुए सड़क हादसे में अबतक 32 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है. बस बारातियों से भरी हुई थी और हरिद्वार से पौड़ी जा रही थी, जानकारी के मुताबिक बस में 5 लोग सवार थे. बस पौड़ी में सिमड़ी गाँव के पास अनियंत्रित हो गयी थी और सीधे गहरी खाई में गिर गयी थी. कल रात से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है जिसमें अबतक 32 शव और 6 लोगों को ज़िंदा निकाला जा चूका है, शेष की तलाश जा रही है. बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कत आ रही है.

पुलिस के मुताबिक ये हादसा तब हुआ जब हरिद्वार ज़िले के लालढांग से काड़ा तल्ला जा रही 50 बारातियों से भरी बस ग्राम सिमड़ी के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक धूमाकोट के बिरोखल इलाके में बीती रात हुए इस बस हादसे में अबतक 32 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस और एसडीआरएफ ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और हादसे में ज़िंदा बचे हुए लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी तक जारी है. वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी घटना पर नज़र रखे हुए हैं, उन्होंने कंट्रोल रूम का दौरा भी किया और ज़रूरी निर्देश भी जारी किये।

वहीँ हादसे में बचे लोगों ने बताया कि मंगलवार बारातियों से भरी बस दोपहर करीब 12 बजे लालढांग से कंडा मल्ला की ओर चली थी. रात में करीब 8 बजे बस अचानक अनियंत्रित हो गयी और 500 फिट गहरी खाई में जा गिरी. बस जब खाई में गिर रही थी तब हम सबको अपने बचने का बिलकुल यकीन नहीं था. लेकिन पुलिस NDRF के जवानों ने अपनी जान पर खेलकर हम लोगों की रक्षा की. उत्तराखंड में वाहनों का खाइयों में गिरना कोई नई बात नहीं है, पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण उन्हें यह जोखिम तो उठाना ही पड़ता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...