Gold Price Today: तेजी से बढ़ रहे सोने के भाव, जानिए क्या है आज सरफा बाजार का हाल

बिज़नेसGold Price Today: तेजी से बढ़ रहे सोने के भाव, जानिए क्या...

Date:

त्योहार के मौके पर अगर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसकी कीमत के बारे में जरूर पता कर लें। इस समय सोने और चांदी की कीमत में प्रतिदिन बदलाव हो रहा है। सितंबर माह में जहां सोने की कीमतें 50 हजार रुपये प्रति ग्राम के नीचे तक पहुंच गई थीं। वहीं अब अक्टूबर में सोने का भाव एक बार फिर से 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर पहुंच गया है। आज सोने का भाव 30 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा होकर 51,130 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। आज मेरठ सराफा बाजार में हालांकि सोने की कीमत में मामूली वृद्धि हुई है। एक अक्टूबर से सोने की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। तीन अक्टूबर को सोने की कीमत में काफी तेजी आई थी।

सप्ताह के शुरूआती कारोबारी वाले दिन तीन अक्टूबर 2022 को सोने के दाम में 920 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई। जिसके बाद सोने की कीमत 51,100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। उससे पहले दो अक्टूबर को सोने की कीमत स्थिर रही थी। एक अक्टूबर को सोने के दाम में 30 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी जिसके बाद 50,180 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गई थी। अक्टूबर माह के दिनों में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5800 और चांदी 23600 रुपये सस्ता मिल रही है।

गत शुक्रवार को सोना 160 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हुआ और यह 50,090 तक पहुंच गया था। उससे पहले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 498 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50003 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...