शारदीय नवरात्र 2022: आज ऐसे करें मां आदिशक्ति की उपासना और कंजक पूजन

धर्मशारदीय नवरात्र 2022: आज ऐसे करें मां आदिशक्ति की उपासना और कंजक...

Date:

मां आदिशक्ति की उपासना के शारदीय नवरात्रि की आज महानवमी है। महानवमी पर कंजक पूजन के साथ नवरात्रि का समापन हो जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन करने की परंपरा है। वैसे तो नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद खास माना है। लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि का अपना विशेष ही महत्व है। अधिकांश लोग नवमी तिथि को देवी के नौ स्वरुपों की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन करते हैं। उन्हें भोजन कराते हैं।
नवरात्रि व्रत के समापन पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि नौं कन्याओं के पूजन के बाद व्रत पूर्ण मानते हैं। दुर्गा सप्तशती में कन्या पूजन का अपना महत्व है। नवरात्रि के दिनों में कन्याओं को शक्ति मां जगदंबा का स्वरूप मानकर आदर-सत्कार करने और भोजन कराने से सुख-समृद्धि व मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

आज महानवमी के दिन 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक कन्याओं के पूजन का प्रावधान है। दो वर्ष की कन्या को कौमारी, तीन वर्ष की कन्या त्रिमूर्ति, चार साल की कन्या कल्याणी, पांच साल की कन्या रोहिणी, छह साल की कन्या चण्डिका, सात से आठ साल की कन्या शांभवी और नौ साल की कन्य को दुर्गा स्वरूप माना जाता है। इस तरह से नौं कन्याओं के पूजन का फल अलग-अलग प्राप्त होता है।

इस तरह से करें कन्या पूजन :—

नवमी पर प्रातः सबसे पहले साफ-सफाई करने के बाद मां सिद्धिदात्री की पूजा करें। मंत्र उच्चारण के साथ आरती करें। इस बात का ध्यान रखें कि कन्याओं को पहले आमंत्रित करना होता है। नवमी को नौ कन्याओं के साथ एक लांगूर भी बिठाएं। कन्याओं के घर में आने पर आदरपूर्वक उनको आसन पर बैठाएं। इसके बाद शुद्ध जल से पांव पखारें और रोली तिलक करें। तत्पश्चात सभी कन्याओं को प्रेमपूर्वक पूरी,हलवा,खीर,चना आदि भोजन करवाएं और अंत में पैर छूकर दक्षिणा देकर आशीर्वाद भी लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...