People Born On 4 October: जिद्दी और कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं 4 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

धर्मPeople Born On 4 October: जिद्दी और कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं...

Date:

आज दिनांक 4 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक भी चार ही होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेकों प्रकार के परिवर्तनों का सामना करना होता है। जैसे तेज रफ्तार से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लगा दिए जाते हैं ठीक ऐसे ही इन लोगों का भाग्य भी होता है। लेकिन यह निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग खानदान के लिए कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित लोग जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। इनके जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान बहुत होता है। ये लोग दिल के बहुत कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर भी दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल हो जाते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : गणेश, हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह पूरा साल मान-सम्मान में वृद्धि दिलवाने वाला होगा। वहीं इस साल मित्र वर्ग का सहयोग भी मिलेगा। नए व्यापार की योजना प्रभावी होने तक उसको गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण तरीके से सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उनकी उन्नति के योग है।
यह साल पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में पूरी तरह से सक्षम है। लेकिन सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग से सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम प्राप्त होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...