अफगानिस्तान: व्यस्त बाजार में कार बम और मोर्टार से हमले, 23 नागरिक मारे गए

इंटरनेशनलअफगानिस्तान: व्यस्त बाजार में कार बम और मोर्टार से हमले, 23 नागरिक...

Date:


अफगानिस्तान: व्यस्त बाजार में कार बम और मोर्टार से हमले, 23 नागरिक मारे गए

काबुल: दक्षिणी अफगानिस्तान में प्रांतीय गवर्नर के कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि दक्षिणी हेलमंद प्रांत के एक व्यस्त बाजार में कार बम और मोर्टार हमले में बच्चों सहित कम से कम 23 नागिरक मारे गए हैं।

संगिन जिले में सोमवार को हुए हमले के लिए तालिबान और अफगान सेना एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। तालिबान ने दावा किया कि सेना ने बाजार में मोर्टार दागे, जबकि सेना का कहना है कि विद्रोहियों द्वारा दागे गए कार बम और मोर्टार के गोलों ने नागरिकों को निशाना बनाया।

सेना का कहना है कि सोमवार को क्षेत्र में कोई सैन्य गतिविधियां नहीं थी और जब बाजार में कार बम विस्फोट हुआ था तो तालिबान के दो लड़ाके भी मारे गए थे।

संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष में दोनों पक्षों को आम नागरिक के हताहतों से सावधान रहने के लिए कहा है, लेकिन हालिया एक रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार इसमें बढ़ोतरी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...