PoK में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

इंटरनेशनलPoK में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Date:


PoK में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में लोग नीलम और झेलम नदी पर बन रहे बांध के अवैध निर्माण के खिलाफ सड़क पर उतारते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

नीलम-झेलम और कोहाला हाइड्रो पावर परियोजनाओं के अवैध निर्माण के खिलाफ सोमवार को यहां के लोगों ने एक विशाल विरोध रैली आयोजित की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और चीन द्वारा बनाए जा रहे बांध की वजह से पड़ने वाले पर्यावरणीय प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षित खींचा।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूछा कि विवादित जगह में किस कानून के तहत पाकिस्तान और चीन के बीच नदी को लेकर समझौता हुआ है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन नदियों पर कब्जा करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प का उल्लंघन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमें कोहाला परियोजना की तरफ मार्च करना चाहिए और तब तक प्रदर्शन करना चाहिए जब तक की यह बंद नहीं हो जाता।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related