अमेरिका को उकसाने के बजाय साथ चलना चाहिए: चीन

इंटरनेशनलअमेरिका को उकसाने के बजाय साथ चलना चाहिए: चीन

Date:


अमेरिका को उकसाने के बजाय साथ चलना चाहिए: चीन

बीजिंग: चीन के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका को साझे लक्ष्यों की तरफ चीन के साथ चलना चाहिए न कि उसके आसपास के समुद्र और हवाई क्षेत्र में उकसावे वाली कार्रवाई करनी चाहिए। चीन ने अपनी संप्रुभता और सुरक्षा हितों की रक्षा का भी संकल्प लिया।

दोनों देशों के वरिष्ठ सेना अधिकारियों में टेलीफोनिक बातचीत
चीन के रक्षा प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वू छयेन ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पिछले हफ्ते चीन और अमेरिका की सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने फोन पर बातचीत की थी और संपर्क को मजबूत करने, मतभेदों और असहमतियों का उचित तरीके से प्रबंधन करने और साझे हित वाले क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर सहमति जताई थी।

संकट संचार पर वीडियो कॉन्फ्रेंसें
उन्होंने कहा कि चीन के आसपास के समुद्र और हवाई क्षेत्र में उकसाने की कार्रवाई करने के बजाय अमेरिका को समान लक्ष्य की दिशा में चीन के साथ चलना चाहिए। चीन ने यह भी कहा कि दोनों देशों की सेनाओं ने बीते दो दिन में संकट संचार पर वीडियो कॉन्फ्रेंसें की हैं। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की मध्य नवंबर और दिसंबर में सैन्य मानवीय सहायता और आपदा राहत एवं समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संगोष्ठियां करने की योजना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...