गुरदीप सिंह पाकिस्तान के पहले पगड़ीधारी सिख सेनेटर बने

इंटरनेशनलगुरदीप सिंह पाकिस्तान के पहले पगड़ीधारी सिख सेनेटर बने

Date:


गुरदीप सिंह पाकिस्तान के पहले पगड़ीधारी सिख सेनेटर बने

इस्लामाबाद: इमरान खान की सत्तारूढ़ पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को एक सांसद के रूप में शपथ ली, इसके साथ ही पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन में शामिल होने वाले वह पहले पगड़ीधारी सिख बन गए हैं। गुरदीप सिंह ने पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में अल्पसंख्यक सीट खैबर पख्तूनख्वा पर बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को मात दी थी।

145 में से 103 मत मिले
गुरदीप सिंह को सदन में 145 में से 103 मत मिले थे, जबकि जमीयत उलेमा-ए इस्लाम (फजलुर) के उम्मीदवार रणजीत सिंह को सिर्फ 25 और अवामी नेशनल पार्टी के आसिफ भट्टी को 12 वोट मिले थे। सिंह के अलावा 47 और सांसदों ने भी शुक्रवार को शपथ ग्रहण की। गुरदीप सिंह का नाता खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले से है।

अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए करेंगे काम
शपथ ग्रहण करने के बाद गुरदीप सिंह ने कहा कि वह देश में अल्पसंख्यक समुदाय की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्हें विश्वास है कि सीनेटर होने के नाते उन्हें अपने समुदाय की सेवा बेहतर तरीके से करने का अवसर मिलेगा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related