नाइजर में आतंकवादियों की गोलीबारी में 58 लोगों की मौत

इंटरनेशनलनाइजर में आतंकवादियों की गोलीबारी में 58 लोगों की मौत

Date:


नाइजर में आतंकवादियों की गोलीबारी में 58 लोगों की मौत

नियामे, नाइजर। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर के तील्लाबेरी क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा यात्रियों से भरे वाहनों पर अंधाधुंध गोलीबारी से कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को हुए इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। नाइजर की सरकार ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

साप्ताहिक बाजार से घर लौट लौट रहे थे वापस
नाइजर की सरकार ने वक्तव्य में कहा कि हमलावरों ने लोगों पर उस समय अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जब वे बनीबंगोउ के साप्ताहिक बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस हमले में 58 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया है। नाइजर सरकार ने देश में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

सक्रीय हैं आतंकवादी संगठन
गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट से जुड़े कुछ आतंकवादी संगठन इस क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं और इस तरह के हमलों को अंजाम देते हैं। इसी वर्ष जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के मतदान के बाद तील्लाबेरी क्षेत्र में हुए हमलों में करीब 100 लोग मारे गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...