फ्रांस के राष्ट्रपति को सरेआम शख्स ने मारा तमाचा

इंटरनेशनलफ्रांस के राष्ट्रपति को सरेआम शख्स ने मारा तमाचा

Date:


फ्रांस के राष्ट्रपति को सरेआम शख्स ने मारा तमाचा

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस की यात्रा के दौरान एक शख्स ने सरेआम तमाचा जड़ दिया. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है.

रेस्त्रां में छात्रों से मिल रहे थे
बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब मैक्रों दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र के दौरे पर थे. यहां वो रेस्तरां और छात्रों से मिले ताकि उनसे COVID-19 महामारी के बाद जीवन सामान्य होने के बारे में बात कर सकें .

डाउन विद मैक्रोनियां
वायरल वीडियो में मैक्रों सफेद रंग की शर्ट में सामने खड़ी लोगों की भीड़ की तरफ जाते हुए देखे जा रहे हैं. इस बीच तमाचा जड़ने वाला शख्स ये बोलते हुए सुना जा रहा है कि डाउन विद मैक्रोनियां. इस घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड्स ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related