बांग्लादेश: जूस फैक्ट्री में लगी आग में मृतकों की संख्या 52 हुई

इंटरनेशनलबांग्लादेश: जूस फैक्ट्री में लगी आग में मृतकों की संख्या 52 हुई

Date:


बांग्लादेश: जूस फैक्ट्री में लगी आग में मृतकों की संख्या 52 हुई

ढाका: बांग्लादेश के नारायणगंज जिले में एक जूस फैक्ट्री में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 52 हो गई. एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है. अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप निदेशक देबाशीष बर्धन ने बीडीन्यूज24 को टोल की पुष्टि करते हुए कहा, “हमारी खोज अभी भी जारी हैं.” नारायणगंज अग्निशमन सेवा के उप सहायक निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन ने शुक्रवार को कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. उपजिला के कर्णगोप इलाके में विभिन्न जूस, शीतल पेय और खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वाली हाशेम फूड्स लिमिटेड की फैक्ट्री में गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे आग लग गई.

आग लगने के तुरंत बाद तीन महिला श्रमिकों की मौत की सूचना मिली. हालांकि शुक्रवार तड़के आग पर लगभग काबू पा लिया गया था, लेकिन सुबह पांचवीं और छठी मंजिल पर एक बार फिर आग लग गई. आग की भीषण गर्मी के कारण इमारत में दरारें आ गईं. एल्युमीनियम के ढांचे सहित खिड़कियां टूट गईं, जिससे कारखाने से निकलने वाले काले धुएं के गुबार उड़ रहे थे. हाशम फूड्स लिमिटेड के अधिकारियों ने अभी तक उन श्रमिकों की सही संख्या का खुलासा नहीं किया है जो आग लगने के समय कारखाने के अंदर थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...