क्या श्रीलंका ने बेचा था वर्ल्ड कप?

स्पोर्ट्सक्या श्रीलंका ने बेचा था वर्ल्ड कप?

Date:


क्या श्रीलंका ने बेचा था वर्ल्ड कप?

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे ने आरोप लगाया है कि उनके देश ने 2011 विश्व कप फाइनल भारत को बेच दिया था. इस दावे को हालांकि बकवास करार देते हुए पूर्व क्रिकेट कप्तान महेला जयवर्धने ने सबूत मांगे हैं. अलुथगामगे ने कहा कि कहा कि फाइनल फिक्स था. श्रीलंका के तत्कालीन खेल मंत्री अलुथगामगे ने कहा कि आज मैं आपसे कह रहा हूं कि हमने 2011 विश्व कप बेच दिया था, जब मैं खेल मंत्री था तब भी मैंने ऐसा कहा था. पांच अगस्त को होने वाले चुनाव तक कामकाज देख रही मौजूदा कार्यवाहक सरकार में विद्युत राज्य मंत्री अलुथगामगे ने कहा, एक देश के रूप में मैं यह घोषणा नहीं करना चाहता था. मुझे याद नहीं कि वह 2011 था या 2012. लेकिन हमें वह मैच जीतना चाहिए था.

श्रीलंकाई टीम के दूसरे कैंप में मलिंगा नहीं
श्रीलंका के टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा 22 जून से कैंडी में शुरू हो रहे टीम के दूसरे अभ्यास शिविर का हिस्सा नहीं होंगे. श्रीलंका की 24 सदस्यीय टीम का एलान गुरुवार को किया गया. कोचों और अन्य सहयोगी स्टाफ की छह सदस्यीय टीम पल्लेकेले स्टेडियम में खिलाडिय़ों के साथ होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...